अक्षय तृतीया से पहले सोने के दामों में आयी गिरावट
जैसा कि आप सब जानते हैं अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है। पिछले काफी दिनों से सोने के रेट आसमान छू रहे थे। सोने की बढ़ती कीमतों के बीच अब आम लोगों के लिए राहत की खबर है। अब आम लोग भी सोने की कीमतों में गिरावट का फायदा उठा सकते हैं। सोने के रेट में गिरावट की वजह से अब उन्हें भी कम कीमतों पर निवेश का बेहतरीन मौका मिल सकता है।
घरेलू बाजार में गिरा सोना
जैसा कि आप सब जानते हैं आए दिन सोना अपनी बढ़ती कीमतों की वजह से चर्चा का विषय बना रहा है। प्रतिदिन सोने के नए-नए रेट सामने आए हैं। इन सब के बीच सोमवार यानी 28 अप्रैल को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। 28 अप्रैल को 24 कैरेट सोना 211 रूपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। आज यानी 28 अप्रैल दिन सोमवार को सर्राफा बाजार 24 कैरेट सोना 95420 रूपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। अब जीएसटी सहित सोने का भाव 98282 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
आपको बता दें कि सर्राफा बाजार का रेट Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) ने जारी किया है। इस एसोसिएशन के मुताबिक गोल्ड का रेट कैरेट के हिसाब से अलग अलग हो सकता है जैसे 23 कैरेट सोना 211 रूपये सस्ता होकर 95038 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गया।22 कैरेट सोना 193 से घटकर 87405 रूपये हुआ।18 कैरेट सोना 158 रूपये सस्ता होकर 71565 रूपये प्रति 10 ग्राम हुआ।14 कैरेट सोना 123 रूपये सस्ता होकर 55821 रूपये हुआ।
देश के अलग – अलग शहरों में सोने की अलग-अलग कीमतें हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने शहर में सोने का दाम जानना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई टेबल को अवश्य पढ़े।
शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
मुंबई | 90,050 | 98,240 |
दिल्ली | 90,200 | 98,340 |
बंगलूरू | 90,050 | 98,240 |
हैदराबाद | 90,050 | 98,240 |
केरल | 90,050 | 98,240 |
अहमदाबाद | 98,290 | 90,100 |
मेरठ | 90,050 | 98,240 |
कानपुर | 90,050 | 98,240 |
पटना | 90,100 | 98,290 |
सूरत | 90,100 | 98,290 |
लखनऊ | 90,050 | 98,240 |
भोपाल | 90,050 | 98,240 |
चेन्नई | 90,050 | 98,240 |
चंडीगढ़ | 90,050 | 98,240 |
अमृतसर | 90,050 | 98,240 |
फरीदाबाद | 90,050 | 98,240 |
गुड़गांव | 90,050 | 98,240 |
जयपुर | 90,200 | 98,340 |
विजयवाड़ा | 90,050 | 98,240 |
Note:- ऊपर दी गई सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें